फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 13 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। अभी मौसम ठीक से तीखा नहीं हुआ है। इसके बावजूद बिजली की आपूर्ति दगा देने लगी है। रविवार की रात केबिल बक्सा के फटने से ठंडी सड़क का बिजली उपकेंद्र आठ घंटे बंद रहा। 15 हजार उपभोक्ता रात भर चैन की नींद नहीं सो पाये। भोर में जब आपूर्ति बहाल हुयी तब जाकर उपभोक्ताओं को राहत मिली। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली कर्मियों की लापरवाही से आए दिन संकट खड़ा हो रहा है। इसके बाद भी बिजली कर्मी ध्यान नहीं दे रहे हैं। गर्मी मेंतो ऐसे हालातों में और भी दिक्कत खड़ी हो जाएगी। भोलेपुर बेवर रोड के 132 केवी उपकेंद्र से ठंडी सड़क के उपकेंद्र को आपूर्ति दी जाती है। यह भी पढ़ें- स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने का काम युद्धस्तर पर जारी इससे शहर के एक बड़े हिस्से में बिजली की आपूर्ति है। चौक, घुमना, रेलवे रोड, ठंडी सड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.