बक्सर, अप्रैल 22 -- यात्री परेशान फरक्का एक्सप्रेस के विलंब परिचालन से यात्री काफी परेशान नजर आएं राजगीर से नई दिल्ली को जाने वाली श्रमजीवी चार घंटे विलंब से चली फोटो संख्या- 05, कैप्सन- बुधवार को डुमरांव में आठ घंटे विलंब से पहुंची फरक्का एक्सप्रेस। डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। ट्रेनों के विलंब परिचालन से बुधवार को स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ जुटी हैं। भीषण गर्मी के बीच ट्रेनों के इंतजार में यात्री काफी परेशान नजर आएं। बुधवार को 15743 अप फरक्का एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लगभग 8 घंटे 24 मिनट विलंब से डुमरांव स्टेशन पहुंची। आरा से बक्सर के बीच यह ट्रेन लगभग सभी स्टेशनों पर रुकते हुए चलती है। आरा से डुमरांव के बीच लगभग सभी स्टेशनों पर यात्रियों की काफी भीड़ रही। फरक्का एक्सप्रेस के विलंब परिचालन से यात्री काफी परेशान नजर आएं। वहीं राजगी...