बक्सर, अप्रैल 25 -- डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। पुराना भोजपुर चौक स्थित स्टेशन रोड में 200 केवीए के ट्रांसफार्मर को महज आठ घंटे में बदल दिया गया। यह कार्य नया भोजपुर के प्रभारी जेई शैलेश कुमार की देखरेख में पूरा हुआ। ट्रांसफार्मर में खराबी की सूचना पर बिजली कंपनी की टीम ने दुरुस्त करने की कोशिश की। लेकिन, ट्रांसफार्मर में मेजर फॉल्ट होने के कारण ठीक करना संभव नहीं था। फलस्वरुप बिजली कंपनी ने आठ घंटे के भीतर नया ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल कर दी। इससे उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में बिजली की सप्लाई मिलने लगी है। प्रभारी जेई ने बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील किया है कि किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या या आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में तुरंत सूचना दें, ताकि शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके। यह भी पढ़ें- कुकरा में छह दिनों से अंधेरा (डुम...