हरिद्वार, मई 3 -- कनखल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज आठ घंटे के भीतर नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। उसे शादी का झांसा देकर ले जाने वाले मां-बेटे को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह के अनुसार दो मई को कनखल निवासी व्यक्ति ने नाबालिग पुत्री के अचानक लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, मुखबिर तंत्र और सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। लगातार प्रयासों के बाद टीम ने सिडकुल क्षेत्र के रसूलपुर से बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी अक्षय कुमार निवासी सहारनपुर यूपी और उसकी मां ने बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर शादी कराने की कोशिश की थी। पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.