चित्रकूट, अगस्त 29 -- चित्रकूट/सीतापुर, संवाददाता। धर्मनगरी चित्रकूट में मंदाकिनी ने पहली बार ऐसा रौद्र रुप धारण किया कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। एमपी इलाके में हुई बारिश के बाद नदी-नालों के जरिए आए पानी से मंदाकिनी का बहुत ही तेजी से जलस्तर बढ़ा। शनिवार को सुबह सात बजे से अपरान्ह तीन बजे तक करीब आठ घंटे में मंदाकिनी खतरे के निशान से साढ़े आठ मीटर से अधिक पहुंच गई। मंदाकिनी में आए जलप्रलय ने धर्मनगरी चित्रकूट से लेकर मुख्यालय कर्वी तक लोगों को मुश्किलों में डाल दिया। चित्रकूट के यूपी-एमपी इलाके में हर जगह गली और सड़कों से लेकर पानी ही नजर आ रहा था। यह भी पढ़ें- मंदाकिनी नदी ने तोड़ा 23 साल पुराना रिकार्ड, बाढ़ में बही पुल की रेलिंग, राहत-बचाव कार्य में लगे हेलीकॉप्टर रामघाट व नयागांव के लोग घरों में कैद होकर रह गए। जो लोग शुरुआत में ...