रामपुर, मार्च 11 -- रामपुर। अजीतपुर उपकेंद्र में केबल बदलने का काम मंगलवार को भी जारी रहा। इस वजह से ज्वालानगर, कृष्णा विहार, अजीतपुर, इंडस्ट्रियल एरिया अजीतपुर, लक्ष्मी नगर, साई विहार, आगापुर, श्याम कॉलोनी, शिव कॉलोनी, टिकटगंज, मंसूरपुर, शाहाबाद रोड, शादी की मंडईया, रायपुर, अहमद नगर जांगीर, दीक्षित कॉलेज सहित दर्जनों मोहल्लों की बिजली सुबह साढ़े दस बजे से शाम छह बजे तक गुल रही। अजीतपुर उपकेंद्र के जेई विजय पाल सिंह ने बताया कि वटिर्कल व्यवसथा के चलते इमरजेंसी में एक लाईन को दूसरी लाईन से जोड़ने के लिए केबिल डालने का कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र में पुराने पोल और तार लग‌वाए गए है और बदले भी गए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...