गौरीगंज, जनवरी 13 -- शुकुल बाजार। मंगलवार को महोना व शुकुल बाजार उपकेंद्र से जुड़े करीब 50 गांवों में अचानक बिजली आपूर्ति ठप रहने से कस्बे और ग्रामीण अंचलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सुबह 10 बजे बिजली कटौती की गई, जो शाम 6 बजे जाकर बहाल हुई। कड़ाके की ठंड में आठ घंटे तक बिजली न होने से घरों में पानी की सप्लाई ठप हो गई। लोगों के मोबाइल तक डिस्चार्ज हो गए। वहीं दुकानों व छोटे कारोबारियों का कामकाज प्रभावित रहा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बार-बार बिना सूचना के बिजली कटौती की जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.