आठ घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति
रामपुर, मार्च 8 -- स्वार। टांडा से स्वार और मसवासी को आने वाली 33 हजार हाईटेंशन लाइन के आसपास लगे पेड़ों की टहनियों की छंटाई के चलते रविवार को नगर की बिजली करीब आठ घंटे तक बाधित रही। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति बंद रहने से घरों में पानी की किल्लत हो गई। वहीं,रमजान के महीने में मस्जिदों में वजू के लिए पानी की अधिक जरूरत होने के कारण टंकियों का पानी भी जल्दी खत्म हो गया, जिससे नमाजियों को भी दिक्कत उठानी पड़ी। बिजली विभाग द्वारा हाईटेंशन लाइन के पास से गुजर रहे पेड़ों की छंटाई के लिए रविवार सुबह करीब 10 बजे से शाम 5 बजे तक आपूर्ति बंद रखी गई। इस दौरान उपभोक्ताओं को बिजली न मिलने से दैनिक कार्य प्रभावित रहे। नगर के बिजली उपभोक्ताओं ने विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि भविष्य में पेड़ों की छंटाई जैसे कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.