फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 23 -- फर्रुखाबाद। चौक से घुमना बाजार तक विद्युतीकरण कार्य के चलते ठंडी सड़क उपकेंद्र का चौक फीडर करीब आठ घंटे बंद रहा। रविवार सुबह 10 बजे विद्युतीकरण किए जाने के चलते चौक फीडर को बंद कर दिया गया। इसके बाद चौक से घुमना बाजार तक पोल लगाए जाने व तारों आदि को बदलने का कार्य शुरू किया गया। विद्युतीकरण के चलते पूरे दिन घुमना बाजार से चौक तक रुक-रुककर जाम भी लगता रहा। जेई अजयबाबू ने बताया कि विद्युतीकरण के चलते चौक फीडर आठ घंटे तक बंद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.