आठ घंटे धूप में पड़ा रहा शव, ढोल के धुन में थिरकते रहे स्वास्थ्य कर्मी
फतेहपुर, मई 30 -- चौडगरा,संवाददाता। धूप में शव पड़ा हो और उसके बगल में जश्न चल रहा हो सोच कर देखिये मानवीय दृष्टिकोण से कैसा लगेगा। यही शुक्रवार को गोपालगंज पीएचसी में हुआ , जहां आठ घंटे तक शव जमीन में पड़ा रहा और अस्पताल में विदाई समारोह का कार्यक्रम ढोल नंगाड़ों में कर्मचारी थिरकते रहे। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा, लेकिन इस अमानवीय कृत्य पर लोगों ने अस्पताल प्रशासन और पुलिस पर सवाल खड़े किये हैं。
दुर्घटना का विवरण कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर अहिरनखेड़ा गांव के पास शुक्रवार भोर उड़ीसा से हरियाणा जा रहा ट्रेलर आगे जा रहे एक ट्रेलर से टकरा गया। जिसमें पीछे वाले ट्रेलर चालक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मौत की पुष्टि के लिये शव को लेकर गोपालगंज पीएचसी ले गई। जहां डाक्टरों ने मौत की पुष्टि की। श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.