बुलंदशहर, दिसम्बर 18 -- कोहरे के कारण तहसील बिजलीघर को पोषित करने वाली हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने के कारण इससे जुड़े क्षेत्र की करीब आठ घंटे आपूर्ति बाधित रही। आपूर्ति के बाधित होने के कारण करीब नौ हजार उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। मोहल्ला रिसालदारान निवासी साजिद, गोकुलगंज निवासी सुरेश आदि ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब छह बजे बिजली अचानक गुल हो गई। आपूर्ति के बहाल नहीं होने के कारण लोगों को दैनिक कार्यो को पूरा करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब दो बजे आपूर्ति बहाल हुई। आपूर्ति के बहाल होने के कुछ समय बाद ही बिजलीघर से जुड़े क्षेत्र काजीवाडा समेत कुछ क्षेत्रों की आपूर्ति फिर से गुल हो गई। शाम छह बजे तक भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। उक्त क्षेत्रों की आपूर्ति लगातार 12 घंटे गुल रहने से लोगों के घरों, दुकानों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.