चंदौली, जनवरी 7 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों पर बुधवार को भी कोहरे का असर जारी है। इससे ट्रेन पकड़ने और यात्रा करने वालों को काफी परेशानी हो रही है। ट्रेनों के विलंबित रहने के कारण स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण पीडीडीयू जंक्शन से गुजरने वाली डाउन की पूर्वा एक्सप्रेस 8 घंटे की देरी से रवाना हुई। इसी तरह ब्रह्मपुत्र मेल 5 घंटा, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 3 घंटा, बंगलुरु सहरसा एक्सप्रेस 3 घंटा, मगध एक्सप्रेस ढाई घंटा और गोड्डा एक्सप्रेस 4 घंटा विलंब से आगे के लिए रवाना हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.