अररिया, अक्टूबर 5 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी थाना पुलिस ने नगर क्षेत्र के टिकुलिया से करीब 8 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से ब्राउन शुगर , एक मोबाइल , एक वेट इलेट्रॉनिक मशीन बरामद किया गया है। अपर थानाध्यक्ष विष्णु कांत ने बताया कि मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...