नोएडा, मार्च 7 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। विधायक खेल स्पर्धा में शनिवार को शहर के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। नोएडा स्टेडियम में शनिवार से शुरू हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन स्थानीय सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह ने किया। आठ खेलों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। रविवार को सांसद खेल स्पर्धा में भी कई मुकाबले होंगे। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में कुश्ती, कबड्डी, वॉलीबॉल, जूडो, भारोत्तोलन, बैडमिंटन, फुटबॉल और एथलेटिक्स स्पर्धाएं खेली गईं। सब जूनियर वर्ग की कबड्डी में इंटर कॉलेज सेक्टर 12 ने बाजी मारी। बालिका वर्ग का खिताब भी सेक्टर-12 इंटर कॉलेज ने अपने नाम किया। जूडो में 28 किलोभार वर्ग में प्रशस्ति पहले स्थान पर रही। 32 किलोभार वर्ग में काम्या शर्मा और 40 किलोभार वर्ग में मानसी यादव अव्वल रहीं। लड़कों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.