वाराणसी, अप्रैल 18 -- वाराणसी। महमूरगंज स्थित पाणिनि कन्या महाविद्यालय में हुई कराटे की कलर एवं ब्लैक बेल्ट परीक्षा में सिको काई कराटे इंटरनेशनल वाराणसी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मौर्यांश टाइगर, रुचिर, प्रणय, ज्योति ढाल, सौम्या वर्मा, स्मृति आर्या, आयुष श्रीवास्तव, आकाश सोनकर एवं पंकज सिंह यादव ने ब्लैक बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण की। इनके अतिरिक्त 125 प्रशिक्षुओं ने भी विभिन्न आयामों में येलो, ऑरेंज, ग्रीन, ब्लू, पर्पल एवं ब्राउन बेल्ट की परीक्षाएं पास कीं। ब्लैक बेल्ट अभ्यर्थियों ने कठोर शारीरिक प्रशिक्षण के साथ-साथ लिखित परीक्षा में भी सफलता प्राप्त कर 'सेम्पई' की उपाधि अर्जित की। इस अवसर पर मुख्य पर्यवेक्षक आर. बालाजी, राजेंद्र तिवारी, अजीत श्रीवास्तव, अखिलेश रावत एवं गणेश विश्वकर्मा, शिवम पांडेय मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- छात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.