वाराणसी, फरवरी 13 -- कछवांरोड। मिर्जामुराद क्षेत्र के अदमापुर (अमिनी) गांव में गुरुवार रात आठ खंभों से चोर तार काट ले गए। शुक्रवार सुबह बस्ती के लोग टहलने निकले तो चोरी की जानकारी हुई। गांव के राकेश पटेल की ओर से चोरी की जानकारी करधना उपकेंद्र पर जेई कृष्णा कुमार मौर्या को दी। सूचना पर जेई समेत विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंच। जेई ने बताया कि आठ खंभों का तार चोर काट ले गए हैं, जिसके कारण बस्ती के कुछ हिस्सों में बिजली सप्लाई बंद थी। मिर्जामुराद थाने पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.