जहानाबाद, मई 11 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। पुलिस प्रशासन के द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में की जा रही छापेमारी के क्रम में रविवार की रात तक शराब मामले में तीन लोग गिरफ्तार किए गए। बड़े पैमाने पर शराब बनाने के लिए छुपा कर रखा जावा महुआ विनष्ट किया गया और निर्मित शराब जब्त और शराब बनाने के उपकरण जप्त किए गए। शराब के मामले में तीन गिरफ्तारी घोसी, कडोंना और टेहटा थाने की पुलिस के द्वारा की गई है। खबर के अनुसार छापेमारी में 13 लीटर महुआ शराब और एक उपकरण जब्त किए गए। धंधेबाजों ने ड्रम और जरकीनों में करीब आठ क्विंटल जावा महुआ छुपाकर रखा था। यह भी पढ़ें- आठ क्विंटल जावा नष्ट, शराब मामले में तीन गिरफ्तार सर्च के दौरान पुलिसकर्मियों ने खेत - बधार व शराब बनाने के अड्डे से 790 किलो जावा महुआ नष्ट किया। यह भी पढ़ें- रंगदारी व अपहरण मामले के आ...