प्रयागराज, अक्टूबर 5 -- प्रयागराज। लोकतंत्र बचाओ सप्ताह और वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के अंतिम दिन आठ अक्तूबर को समाजवादी पार्टी मार्च निकालेगी। पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल यादव और महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन ने बताया कि सुबह 11 बजे सपा कार्यकर्ता सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर पर एकत्र होकर हाईकोर्ट चौराहे तक मार्च करेंगे। इस मार्च में पार्टी के लगभग सभी स्थानीय नेता, पदाधिकारी व ब़ड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। वहां डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर संविधान के अनुच्छेद 326 का पाठ और राष्ट्रगान होगा। पार्टी कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेंगे। यह भी पढ़ें- सपा के पैदल मार्च में गूंजे लोकतंत्र और संविधान बचाने के नारे यह भी पढ़ें- Shamli News: ज्ञानेश कुमार के पुतला दहन को लेकर पुलिस और सपाईयों म...