रामनगर, मार्च 6 -- रामनगर। महिला एकता मंच ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को वन‌ ग्राम पुछड़ी व 11 मार्च को मालधन चंद्रनगर में सभा आयोजित करने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को ग्राम पुछड़ी में आयोजित बैठक में धना तिवारी ने कहा कि आठ मार्च को हम महिलाओं का अपना दिन है। इस दिन हम महिलाएं कार्यक्रम आयोजित कर अपने सुख-दुख बांटती हैं और भविष्य की योजनाएं बनाती हैं। इसलिए सभी महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में महिला दिवस के कार्यक्रम में शामिल होना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...