बगहा, जून 30 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय नगर के राम लखन सिंह यादव कॉलेज में मंगलवार को स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2024-28) के संगीत विषय की प्रायोगिक परीक्षा मंगलवार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। पहली बार जिले के आठ महाविद्यालयों के संगीत विषय की प्रायोगिक परीक्षा का केंद्र राम लखन सिंह यादव कॉलेज बनाया गया। जिससे विद्यार्थियों को लंबी दूरी तय कर मोतिहारी जाने की परेशानी से राहत मिली। विश्वविद्यालय की ओर से संगीत विषय की प्रायोगिक परीक्षा के लिए 25 जून एवं 30 जून की तिथि निर्धारित की गई थी। 25 जून को जिले के अंगीभूत महाविद्यालयों के विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित हुई थी। जबकि मंगलवार को संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षा ली गई। परीक्षा में करीब 40 परीक्षार्थी शामिल हुए। इससे पहले संगीत विषय की प्रायोगिक प...