आठ के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट में एफआईआर
बलिया, जून 8 -- बैरिया। स्थानीय पुलिस ने आठ बदमाशों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि गिरोह बनाकर लूट आदि की घटनाओं को अंजाम देने के आरोपी दोकटी थाना क्षेत्र के सावन छपरा निवासी नितेश उर्फ अविनाश उर्फ अभय उर्फ चेपू, पप्पू चौबे उर्फ अनिश चौबे तथा मनीष वर्मा, सहतवार थाना क्षेत्र के नैना निवासी सोनू व जयकिशुन, उदहां निवासी अंकुर वर्मा, सहतवार निवासी नीरज वर्मा उर्फ दीपू तथा बैरिया थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी दीपेश यादव शामिल है। इनमें से एक आरोपी मनीष को गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.