जौनपुर, अप्रैल 21 -- जौनपुर, संवाददाता। जिले में आठ केंद्रों पर दूसरे चरण का प्रशिक्षण मंगलवार को दिया गया। इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। खास यह कि देश में पहली बार लोगों को स्वयं अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से घर बैठे स्वगणना की सुविधा दी गई है। यह प्रक्रिया आगामी सात मई से शुरू होगी। स्वगणना में प्रगणक के घर आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। लोग स्वयं निर्धारित पोर्टल या ऐप के माध्यम से खुद ही अपने परिवार से संबंधित जानकारी दर्ज कर सकेंगे। हालांकि, इसके लिए एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही परिवार का पंजीकरण किया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- एक मोबाइल नंबर से एक ही परिवार की हो सकेगी स्वगणना इससे डेटा संरक्षित और पारदर्शिता बनी रहेगी। जनगणना-2027 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जनगणना के लिए गणनाकर्मियों को अलग-अलग तहसीलों में प्...