किशनगंज, जून 25 -- किशनगंज। संवाददाता जिला मुख्यालय के आठ केंद्रों में बुधवार को केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित विशेष शाखा सिपाही पद की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में हुई। दोनों पालियों में अलग अलग विषयों की परीक्षा हुई। दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 795 परीक्षार्थी शामिल हुए और 2936 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। परीक्षा में आसपास के जिलों के अलावे दूर दराज के जिलों के अभ्यर्थी शामिल हुए।डीएम नवीन कुमार, एसपी संतोष कुमार ,एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ वन खुसरू सिराज, ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार सहित प्रशासन व पुलिस के अधिकारी परीक्षा केंद्रों का जायजा ले रहे थे।एसपी संतोष कुमार कुमार ने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा शांति पूर्ण संपन्न हो गई है। यह भी पढ़ें- ंकरेंट अफेयर्स और तार्किक क्षमता के सवालों ने उ...