सीतामढ़ी, अप्रैल 14 -- शिवहर। 14 अप्रैल को आयोजित होने वाले सहायक शिक्षा पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए जिले में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें नगर परिषद में तीन परीक्षा केंद्र के अलावा जिले के सभी प्रखंडों में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां कुल 4812 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। नगर के नवाब हाई स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर 672, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर 576 तथा अपग्रेड हाई स्कूल सुंदरपुर खरौना स्थित परीक्षा केंद्र पर 504 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे इसी प्रकार पुरनहिया प्रखंड के सोनौल सुल्तान हाई स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर 672,पिपराही के अंबा कला हाई स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर 588,डुमरी कटसरी के नया गांव हाई स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर 600,तरियानी के फतहपुर हाई स्कूल स्थित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.