हाथरस, फरवरी 18 -- मंगलवार से जनपद के आठ परीक्षा केंद्रों पर सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं का आगाज हो गया। पहले दिन हाईस्कूल की गणित विषय की परीक्षा आयोजित कराई गई। परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने से पूर्व परीक्षार्थियों ने ईश्वर के समक्ष माथा टेका और अपने परिजनों से आर्शीवाद लिया। शांतिपूर्ण तरीके से सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई। गणित बेसिक व स्टेंडर्ड की परीक्षा में 3189 परीक्षार्थी उपस्थित रहे,जबकि 26 अनुपस्थित रहे। परीक्षा कार्यक्रम घोषित हो जाने के बाद से ही सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी अपनी तैयारियों में जुट गए। जैसे जैसे समय परीक्षा का निकट आने लगा। परीक्षार्थियों की धड़कने बढ़ने लगी। मंगलवार को आखिरकार वो दिन आ ही गया जब परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए अपने अपने केंद्रों पर पहुंचे। परीक्षा को इस बार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.