इटावा औरैया, मई 2 -- इटावा , संवाददाता। रविवार को नीट की परीक्षा कराए जाने की तैयारी है। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं। जिले में इस परीक्षा के लिए 8 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर सभी तैयारियां भी पूरी कर लीं गईं हैं। इस संबंध में केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य आलोक गुप्ता ने बताया कि निर्देशों के अनुरूप परीक्षा कराई जाएगी । इसके लिए सभी व्यवस्थाएं पहले से ही दुरुस्त कर ली गई है । आठ केंद्रों पर परीक्षा देने के लिए 3778 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। इसके साथ ही कक्ष निरीक्षकों की तैनाती का काम भी कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- जिले में आठ केंद्रों पर नीट यूजी कल, चार परीक्षार्थी होंगे शामिल मुख्य द्वार पर ही परीक्षार्थियों की तलाशी ली जाएगी। पर्...