आठ केंद्रों पर आज से होगी डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा
अंबेडकर नगर, सितम्बर 20 -- आंबेडकरनगर, संवाददाता। जिले के आठ केंद्रों पर सोमवार से कड़ी सुरक्षा और तीसरी आंख (सीसीटीवी) की निगरानी के बीच डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले 3,155 अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए रविवार को ही सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गईं। परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तीन सचल दस्तों का गठन किया गया है। इसके अलावा, प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के अतिरिक्त दो पर्यवेक्षक और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सभी आठ परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, प्रकाश और शौचालय की समुचित व्यवस्था की गई है। रविवार को ही सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच कर उन्हें दुरुस्त कर लिया गया। डायट कार्यालय के अनुसार, अभ्यर्थियों को परीक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.