फिरोजाबाद, अप्रैल 18 -- फिरोजाबाद। शिक्षाधिकारियों के निरीक्षण के बाद शहर के प्राइवेट स्कूल संचालकों में खौफ है। पुस्तक विक्रेता भी स्कूल संचालकों से साफ कह चुके हैं कि अभी कुछ दिन किताबों के पर्चे न दें। जिन स्कूलों से यूनिफॉर्म किताबें बिक रही थी, वह अब चोरी छिपे बेच रहे हैं, लेकिन देहात के स्कूलों में यह खेल खुलेआम चल रहा है। सिरसागंज के एक स्कूल में निरीक्षण के लिए पहुंचे शिक्षाधिकारी किताब एवं यूनिफॉर्म का स्टोर देख हैरान रह गए। अमान्य कक्षाएं भी यहां पर संचालित हो रही थी। स्कूल प्रशासन से जवाब तलब किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र कुमार एवं बेसिक शिक्षाधिकारी आशीष पांडे ने शनिवार को सिरसांगज में स्थित देवस्थलती अकेडमी का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- दो स्कूलों में नहीं मिला एनसीईआरटी पुस्तक संचालन, नोटिस यहां पर कक्षा एक से आठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.