रुद्रपुर, फरवरी 25 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर के नामी रेस्टोरेंट में आठ साल की मासूम से बदनीयती मामले में पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। सोमवार देर रात रुद्रपुर निवासी एक परिवार काशीपुर रोड स्थित रेस्टोरेंट में डिनर करने गया था। इस दौरान उनकी आठ वर्षीय बच्ची रेस्टोरेंट परिसर में खड़े एक ट्रैक्टर पर बैठकर खेल रही थी। इसी बीच रेस्टोरेंट के एक वेटर की नजर बच्ची पर पड़ी। आरोप है कि आरोपी वेटर ने मासूम के साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया। इसी दोस्त की बेटी ने वेटर की संदिग्ध हरकत देख ली और परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें देखकर भागने लगा, लेकिन लोगों ने कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि आरोपी अरविंद सिंह पुत्र नरेश सिंह निवासी थाना भोट जिला रामप...