गाजीपुर, अप्रैल 16 -- जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित क्रय-विक्रय समिति केंद्र पर बुधवार को गेहूं खरीद की प्रक्रिया तेज हुई। केंद्र पर आठ किसानों से कुल 300 कुंटल गेहूं की खरीद की गई। निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 160 रुपये अधिक है। केंद्र प्रभारी विपणन अधिकारी सत्य प्रकाश राय ने बताया कि फसल की कटाई में देरी के कारण शुरुआत में खरीद धीमी रही, लेकिन अब किसानों का आना शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग की सुविधा दी गई है, जिससे केंद्रों पर भीड़ कम हो रही है। किसानों को 24 से 48 घंटे के भीतर भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...