संतकबीरनगर, फरवरी 11 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के आठ किमी प्रति घंटा की गति से चल रही पछुआ हवाओं के चलते भोर में हाथ-पैर सुन्न हो जा रहे हैं। हालांकि सुबह के समय मौसम साफ हो रहा है। रात में भी गलन बढ़ रही है। दिन में चटख धूप और सुबह-शाम ठंडक पड़ रही है। दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री के आस पास रह रहा है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इस वजह से भोर में गलन लोगों को परेशान करती रही। पछुआ हवाएं पहाड़ों से होकर आ रही हैं। इसकी वजह से बर्फीली हवाएं मैदानी क्षेत्रों में ठंडक को घोल रही हैं। सुबह के समय ठंडक अधिक होने की वजह से बच्चे और बुजुर्ग परेशान हो रहे हैं। दिन के तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है। दिन में तापमान ज्यादा रहने से लोगों को स्वेटर और जैकेट परेशान करती है। जो लोग लापरवाही के साथ घर से निकल र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.