शाहजहांपुर, मार्च 2 -- होली पर निकलने वाले परंपरागत 'बड़े लाट साहब' और 'छोटे लाट साहब' जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए रविवार शाम प्रशासन और पुलिस ने आठ किलोमीटर लंबे जुलूस मार्ग पर व्यापक रिहर्सल कर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने चौक कोतवाली से खुली गाड़ी में सवार होकर पूरे मार्ग का घंटों निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। चार मार्च को होली के दिन प्रस्तावित जुलूस को देखते हुए प्रशासन पिछले लगभग एक माह से तैयारियों में जुटा है। जुलूस से दो दिन पहले अधिकारियों की मौजूदगी में की गई रिहर्सल के दौरान सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन और आपात सेवाओं की व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी स्तर पर कमी पाई ग...