अररिया, फरवरी 27 -- अररिया/कुर्साकांटा/ सिकटी, हिन्दुस्तान टीम भारत सरकार के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरूवार को हेलीकाप्टर से जिले के सिकटी प्रखंड स्थित एसएसबी के लेटी बीओपी कैंप पहुंचे। परिसर में बने हैलीपेड पर ही उनकी आगवानी केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व स्थानीय विधायक विजय कुमार मंडल ने की । मौके पर डीएम विनोद दूहन, एसपी जितेन्द्र कुमार सहित एसएसबी के वरीय अधिकारी मौजूद थे। हैलीपेड से गृहमंत्री अमित शाह सीधे उद्घाटन स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने लेटी में नवनिर्मित प्रशासनिक सह आवासीय भवन के साथ-साथ इंदरवा बीओपी का उद्घाटन किया। साथ ही एसएसबी की विविध परियोजनाओ का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया। इस मौके पर श्री शाह ने जवानों को बधाई दी और आशा जताई कि वे और अधिक उत्साह के साथ सीमा सुरक्ष...