रिषिकेष, जून 27 -- ऋषिकेश, संवाददाता। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण इलाकों की सिंचाई नहरें दुरूस्त होंगी। इसके लिए आठ करोड़ की लागत से सिंचाई विभाग ने पुनरोद्धार कार्य शुरू कर दिया है। इससे खैरी खुर्द, गढ़ी मयचक, श्यामपुर, खैरी कला, छिद्दरवाला, खदरी, गुमानीवाला एवं सिराई क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलेगा। शनिवार को श्यामपुर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से सिंचाई नहरों के व्यापक पुनरोद्धार कार्य के लिए भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा के खैरी खुर्द, गढ़ी मयचक, श्यामपुर, खैरी कला, छिद्दरवाला, खदरी, गुमानीवाला एवं सिराई क्षेत्र में लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से सिंचाई नहरों का पुनरोद्धार कार्य होगा। कहा कि सिंचाई सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण किसानों की उन्नति ...