मिर्जापुर, मार्च 6 -- मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद ने टाड़ गांव स्थित कूड़ा डंपिंग स्थल पर लगे पुराने कूड़ा-कचरा (लीगेसी) के पहाड़ को समाप्त करने की योजना बनाई है। लीगेसी को खत्म करने के लिए नगर पालिका ने विशेषज्ञों से राय शुमारी कर स्वच्छ भारत मिशन के तहत राज्य सरकार को भेजे गए लगभग आठ करोड़ रुपये की कार्ययोजना को प्रदेश सरकार ने स्वीकृत कर लिया है। प्रदेश सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद केंद्र सरकार को प्रेषित किया गया है। केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद कार्य कार्यदायी संस्था का चयन कर कार्य शुरू कराया जाएगा। वर्क प्लान में टाड़ गांव में लगभग एक लाख 50 हजार टन कूड़ा कचरा डंपिंग स्थल पर होना बताया गया है। कचरे के बॉयोरेमीडिएसन थ्योरी के आधार पर कचरे का निस्तारण किया जाएगा। बॉयो रेमीडिएसन में ट्रामल मशीन लगाकर कचरे की कटनी और छटनी की जाएगी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.