बस्ती, मार्च 16 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के भिटिया-बभनान मार्ग की खराब हालत को देखते हुए शासन ने इस मार्ग की मरम्मत व नवीनीकरण कार्य के लिए मंजूरी दी है। लगभग आठ करोड़ रुपये की लागत से इस मार्ग का कार्य सामान्य मरम्मत के साथ नवीनीकरण योजना के तहत कराया जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग के अनुसार इस सड़क का निर्माण काफी समय पहले हुआ था, लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण कई स्थानों पर सड़क व उनकी पटरियों पर बड़े- बड़े गड्ढे होने से काफी जर्जर हो गई है। गड्ढों व सड़क की उपरी परत उखड़ जाने के कारण वाहन चालकों व राहगीरों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क खराब होने के कारण अक्सर हादसे भी हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने लगातार इसकी मरम्मत की मांग किया। शासन से स्वीकृति मिलने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.