हमीरपुर, अप्रैल 26 -- हमीरपुर। ओवरलोडिंग के विरुद्ध संयुक्त चेकिंग अभियान चलाते हुए शनिवार की रात और रविवार की सुबह सुमेरपुर मार्ग राठ तिराहा, रानी लक्ष्मीबाई तिराहे पर कुल आठ ओवरलोड ट्रक पकड़े गए हैं। एआरटीओ अमिताभ राय ने बताया कि दो वाहन सीज किए गए हैं तथा छह से तीन लाख से अधिक ऑनलाइन प्रशमन शुल्क जमा कराया गया है। चेकिंग टीम में एआरटीओ के अलावा पीटीओ चंदन पांडेय और खनिज निरीक्षक उमाकांत भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पिपरा में बोल्डर लदे दो ओवरलोड हाइवा जब्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...