रायबरेली, फरवरी 17 -- रायबरेली। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आठ ओवरलोड वाहनों को अलग अलग थानों में सीज कर दिया गया। रात में एआरटीओ प्रर्वतन उमेश कटियार ने गुरूबक्शगंज थाने में दो, बछरावां के चुरूवा चौकी में चार व डलमऊ थाने में दो ओवरलोड वाहनों को बंद कर दिया। यह सभी वाहन अपनी क्षमता से अधिक माल लेकर चल रहे थे। बंद किए गए वाहनों से परिवहन विभाग को लगभग तीन लाख रुपए का राजस्व मिलेगा। वाहनों की जांच के दौरान एक पिकअप वाहन का दो साल से टैक्स नहीं जमा था। इसके साथ में पिकअप की फिटनेस और इंश्योरेंस भी समाप्त था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.