आठ एडेड स्कूलों की मरम्मत पर खर्च होंगे 3.99 करोड़
लखनऊ, सितम्बर 1 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददता यूपी में अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक स्कूलों की सूरत संवारने के लिए प्रोजेक्ट अलंकार चलाया जा रहा है। कुल 3.99 करोड़ रुपये इन विद्यालयों की मरम्मत व नव निर्माण पर खर्च किए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से 1.59 करोड़ की पहली किश्त भी जारी कर दी गई है।जिन आठ एडेड स्कूलों की मरम्मत को धनराशि जारी की गई है, उनमें इटावा के चौधरी जवाहर सिंह इंटर कॉलेज सुतियानी और बाकी सात में गोरखपुर के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौलिया, जेपी इंटर कॉलेज कैंपियरगंज, राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज महुआपार, इंदिरा गांधी उच्चतर माध्यमिक स्कूल जसवल बाजार, किसान इंटर कालेज भूपगढ़, सर्वोदय किसान इंटर कॉलेज कौडीराम व श्री ऋषिदेव इंटर कालेज बांसगांव शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.