मेरठ, अप्रैल 9 -- लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव राज कुमार शर्मा ने दिल्ली रोड पर स्थित इंडस्ट्रियल स्टेट्स में विद्युत आपूर्ति की अव्यवस्था पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि उद्योगपुरम, परतापुर इंडस्ट्रियल एस्टेट, मोहकमपुर फेज-1, मोहकमपुर फेस-2, मोहकमपुर एन्कलेव, स्पोर्ट्स गुड्स काम्प्लेक्स आदि इंडस्ट्रियल एस्टेट में आठ विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति की जाती है। इन सभी उपकेंद्रों के संचालन की जिम्मेदारी सिर्फ एक जेई को सौंप रखी है। इन सभी बिजलीघरों पर दिन में कई-कई बार फाल्ट होते हैं और आपूर्ति गुल होती है। इससे उद्योगों का नुकसान होता है। मरम्मत करने के लिए स्टाफ भी विद्युत विभाग में नहीं है।मांग की है कि पीवीवीएनएल अफसरों को चाहिए कि औद्योगिक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु रूप देने के लिए आठ विद्युत उपकेंद्रों पर कम से कम दो जे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.