आठ इलाकों में 10 दिन से दूषित जलापूर्ति की समस्या
गाज़ियाबाद, मई 14 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। ट्रांस हिंडन क्षेत्र के आठ से अधिक इलाकों में पिछले करीब 10 दिनों से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। नाला निर्माण और सीवर लाइन बिछाने के दौरान पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों के घरों में गंदा और बदबूदार पानी पहुंच रहा है। इससे लोगों को पीने के पानी के लिए बाजार से बोतलबंद पानी खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। वसुंधरा सेक्टर-3, सेक्टर-4, सेक्टर-5, वैशाली सेक्टर-3, गणेशपुरी, राधेश्याम पार्क, इंदिरापुरम समेत आसपास के कई इलाकों में लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी में बदबू आने के साथ उसमें मिट्टी और सीवर जैसा गंदा पानी मिल रहा है। कई परिवारों ने पानी का उपयोग बंद कर दिया है और वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है। लोगों का आरोप है कि उन्होंने कई बार जलकल विभाग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.