अमरोहा, जनवरी 2 -- अमरोहा। जिले में आठ इंस्पेक्टर के अलावा चार दरोगाओं के तबादले किए गए हैं। तीन थानों की कमान में भी बदलाव किया गया है। एसपी कार्यालय से जारी सूची के मुताबिक क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर शौकेंद्र सिंह बालियान को अमरोहा देहात थाने का प्रभारी बनाया गया है जबकि मौजूदा थाना प्रभारी सनोज प्रताप सिंह को सोशल मीडिया सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा एसओजी प्रभारी दरोगा कुलदीप तोमर को बछरायूं थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अन्य तबादलों में सोशल मीडिया सेल प्रभारी राजेंद्र सिंह को एसपी पीआरओ बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर संजय कुमार को आदमपुर थाने का प्रभारी प्रभारी नियुक्त किया गया है। आदमपुर थाने के प्रभारी कुमरेश त्यागी को आईजीआरएस सेल प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि, सम्मन सेल प्रभारी दर...