दरभंगा, जनवरी 11 -- बिरौल। थाना क्षेत्र के कहुआ गांव में पुलिस ने रविवार को हत्या के मामले में फरार आठ आरोपितों के घरों की कुर्की की। थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि वर्ष 2024 के दिसंबर में मारपीट के दौरान जख्मी गणेश महतो की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। इस मामले में उनके पत्नी के आवेदन पर नंदकिशोर महतो, राजकुमार महतो, सीताराम महतो, कृष्ण कुमार उर्फ कृष महतो, उनकी पत्नी सीता देवी, शुभकांत महतो, उनकी पत्नी सुमित्रा देवी, उनके पुत्र भगवत महतो एवं रजाकांत महतो पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कोर्ट से वारंट निर्गत होने पर नंदकिशोर महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। शेष अभियुक्त लंबे समय से फरार थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.