मुजफ्फर नगर, फरवरी 6 -- उत्तराखंड में अपनी डिग्री को लेकर डिबार हुए चिकित्सक पर मुजफ्फरनगर स्वस्थ्य विभाग भी सख्त हो गया है। सीएमओ ने उक्त चिकित्सक की जांच कराई तो वह मुजफ्फरनगर में एक अल्ट्रासाउंड केंद्र के संचालन के अलावा आठ अस्पतालों में कार्यरत मिला। इस फर्जीवाड़े को बंद करने के लिए जिले के आठ अस्पतालों को नोटिस भेजकर चिकित्सक की सेवा पर प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए गए हैं। हिंदू संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधि मंडल सीएमओ डॉ. सुनील कुमार तेवतिया से पिछले दिनों मिला था, जिसमें उन्होंने सीएमओ का अवगत कराया था कि डॉ. राकेश नाथ आवटे नाम चिकित्सक बिना डिग्री पर मुजफ्फरनगर में विभाग को गुमराह कर अल्ट्रासाउंड केंद्र का संचालन कर रहा है। बताया था कि उक्त चिकित्सक की डिग्री उत्तराखंड में निरस्त की गई है। सीएमओ ने उस दौरान डॉक्टर की सेवा पर मुजफ्फरन...