आठ अवैध क्लीनिकों को नोटिस
फतेहपुर, जून 4 -- धाता। क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों और पैथालाजी केंद्रों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में धाता, अढ़ौली और बम्हरौली क्षेत्रों में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान छह क्लीनिक और दो पैथोलाजी केंद्रों में अभिलेख व मानकों की कमी मिलने पर नोटिस जारी किए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचते ही कई संचालक संस्थान बंद कर मौके से निकल गए। अधीक्षक ने बताया कि बिना मानक और अनुमति संचालित स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- झोलाछाप पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा, चार क्लीनिकों पर छापेमारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.