पीलीभीत, मार्च 25 -- पीलीभीत। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास की अध्यक्षता में परिषदीय स्कूलों में तैनात किए जाने वाले एजुकेटर की काउंसलिंग कर स्कूल आवंटित करने की प्रक्रिया की गई। इस प्रक्रिया में 8 अभ्यर्थियों ने अपना विकल्प चुना और शैक्षिक अभिलेख का मिलान कराया। उसके बाद अपनी फाइल जमा की। इस मौके पर बीएसके रोशनी सिंह, डायट के प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार, ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के प्रवक्ता सर्वेश कुमार, समन्वयक सचिन चौधरी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...