बगहा, जून 6 -- बेतिया। विभिन्न थाने की पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी कर अलग-अलग मामलो के आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि विभिन्न थाने की पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में एक वारंटी समेत आठ अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से तीन की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम के तहत की गई है। अजमानतीय तीन वारंट का निष्पादन किया गया है। पुलिस इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दी है। विगत 24 घंटा में पुलिस की कार्रवाई में 263 लीटर 920 मिलीलीटर शराब जब्त किया गया है। वाहन चालकों से 59 हजार पांच सौ रुपये जुर्माना वसूल की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...