पूर्णिया, अप्रैल 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2025-27 और स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2024-26 की कक्षाएं 8 अप्रैल से शुरू हो जायेगी। पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देशानुसार पूर्णिया विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर अरविंद कुमार वर्मा ने नोटिस जारी किया है, जिसमें उल्लेख किया है कि स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2025-27 और स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2024-26 की कक्षाएं 8 अप्रैल से शुरू होंगी । जिन कॉलेजों में वर्तमान में विश्वविद्यालय परीक्षाएं आयोजित करवा रहा हैं, वहां परीक्षाएं पूरी होने तक कक्षाएं ऑनलाइन जारी रहेंगी। छात्रों की न्यूनतम 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.