लखीमपुरखीरी, अप्रैल 7 -- बिजुआ। स्थानीय गुलरिया चीनी मिल ने मिल बंदी की अंतिम सूचना जारी कर दी है। मिल 8 अप्रैल 2026 को बंद हो जाएगी। यह सूचना संबंधित समितियों को भेजी गई है। गुलरिया चीनी मिल के यूनिट हेड योगेश कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के किसानों के पास चीनी मिल को आपूर्ति योग्य गन्ना लगभग समाप्त हो गया है। इस कारण मिल को मांग के अनुसार गन्ना उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।गन्ना न मिलने के कारण मिल आए दिन नो केन में बंद हो रही है, जिससे पेराई कार्य बाधित हो रहा है। मिल प्रबंधन ने नोटिस जारी करते हुए समस्त किसानों से अनुरोध किया है कि वे 8 अप्रैल 2026 तक अपना गन्ना अनिवार्य रूप से चीनी मिल को आपूर्ति कर दें। इसके बाद चीनी मिल पेराई सत्र 2025-26 के लिए अंतिम रूप से बंद कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.