लखनऊ, अप्रैल 6 -- लखनऊ। कानपुर स्थित गंगा नदी के पुल पर रेलवे ने गर्डर बदलने का काम शुरू हो गया है। इसके चलते 42 दिनों तक सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे तक डाउन लाइन (कानपुर-लखनऊ) पर मेगा ब्लाक का असर लखनऊ आने वाली ट्रेनों पर पड़ रहा है। रेलवे ने प्रभावित हो रहीं ट्रेनों को लेकर नया बदलाव किया है। इसके अनुसार अब आठ अप्रैल से आगरा फोर्ट-लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी कानपुर पहुंचकर निरस्त हो जाएगी। यह ट्रेन कानपुर से लखनऊ के बीच नहीं चलेगी। 05033 गोमतीनगर-बांद्रा स्पेशल 11 मई तक प्रत्येक सोमवार को गोमतीनगर से दोपहर दो बजे छूटकर परिवर्तित मार्ग बादशाहनगर से दोपहर 2: 12 बजे, डालीगंज से 2: 50 बजे होते हुए सीतापुर, मैलानी पीलीभीत, इज्जतनगर, कासगंज, मथुरा, भरतपुर, गंगापुर सिटी, कोटा , रतलाम, वडोदरा, सूरत, बलसाड, वापी, बोरीवली के रास्ते अगले दिन बांद्रा रात आठ...